Transfer News : फिर बड़ा फेरबदल, 40 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, जानें किसे कहां भेजा?

गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनात कुंवर ज्ञानंजय सिंह हापुड़ का नया एसपी और राजेश कुमार को द्वितीय गाजियाबाद कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। 
transfer news

Transfer News 2024 : उत्तर प्रदेश में आईएएस आईपीएस समेत कई विभागों के  अफसरों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। आए दिन अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है।मंगलवार देर रात फिर  एक बार फिर 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है।वही पंजाब सरकार ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड में फेरबदल कर 38 अधिकारियों के तबादले व नियुक्तियां की हैं।इसमें SEE आर.के. रत्रा, राजीव गोयल, परमजीत सिंह, लवनीत कुमार व EE राजीव गुप्ता, अनुराधा शर्मा, गुरदर्शन दास गर्ग व अन्य कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

आईपीएस/पीपीएस के तबादले

  • गृह विभाग के जारी आदेश के तहत हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा को पद से हटा दिया गया है और फिलहाल उन्हें वेंटिंग में डालकर, मुख्यालय में अटैच किया गया है।
  • गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनात कुंवर ज्ञानंजय सिंह हापुड़ का नया एसपी और राजेश कुमार को द्वितीय गाजियाबाद कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
  • इसके अलावा राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने चित्रकूट के एसडीएम सतीश चंद्र का उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद मथुरा के ओएसडी , वाराणसी के सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला को बांदा और प्रतापगढ़ के एसडीएम अमित त्रिपाठी को सहायक निदेशक, स्थानीय निकाय बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews