Transfer News: बड़ा बदलाव, फिर 28 अधिकारी इधर से उधर, आदेश जारी, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

संयुक्त निदेशक शहरी विकास मुक्ता मिश्र को एडीएम उत्तरकाशी, जीएमवीएन के जीएम दयानंद सरस्वती को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार और उप नगर आयुक्त देहरादून गोपाल राम बिनवाल को नगर आयुक्त ऋषिकेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Transfer

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने गुरूवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 24 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए है। इससे पहले चार जिलों के जिलाधिकारियों समेत 31 आईएएस, एक आईएफएस, एक सचिवालय सेवा के भी तबादले किए गए थे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी 4 IASअफसरों को इधर से उधर किया है। इसमें महानिरीक्षक निबंधन समीर वर्मा और निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं भवानी सिंह खंगारौत को प्रतीक्षारत किया गया है। अमित गुप्ता प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन तथा परिवहन विभाग और अध्यक्ष, राज्य सड़क परिवहन निगम को वर्तमान पद के साथ महानिरीक्षक निबंधन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आर्यका अखौरी को वर्तमान पद के साथ निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

उत्तराखंड पीसीएस अफसरों के तबादले

  • भरत सिंह फिरमाल को आरएफसी कुमाऊं से मुक्त कर अपर सचिव सचिवालय सेवा।
  • सचिव बाल आयोग शिव कुमार बरनवाल को यूकेएसएसएससी सचिव की जिम्मेदारी ।
  • कुलसचिव आयुर्वेद विवि रामजी शरण शर्मा को सीडीओ अल्मोड़ा।
  • एडीएम यूएस नगर के पद से मुक्त करते हुए अशोक कुमार जोशी को निदेशक दुग्ध विकास एवं महिला डेरी ।
  • त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को ईडी चीनी मिल किच्छा से हटाकर आरएफसी कुमाऊं।
  • आयुक्त गन्ना चीनी पीसी दुमका को अपर आवास आयुक्त।
  • संयुक्त आयुक्त से मुक्त करते हुए श्रमायुक्त और सचिव कर्मकार बोर्ड ।
  • एडीएम उत्तरकाशी प्यारेलाल शाह को नगर आयुक्त कोटद्वार।
  • सचिव सूचना आयोग रजा अब्बास को अपर नगर आयुक्त देहरादून का अतिरिक्त प्रभार ।
  • एडीएम नैनीताल फिंचाराम को एडीएम हरिद्वार।
  • नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेंद्र नेगी को एडीएम नैनीताल।
  • नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता को संयुक्त निदेशक शहरी विकास।
  • कौस्तुभ मिश्र को डिप्टी कलेक्टर से हटाकर यूएस नगर में ही एडीएम ।
  • संयुक्त निदेशक शहरी विकास मुक्ता मिश्र को एडीएम उत्तरकाशी।
  • जीएमवीएन के जीएम दयानंद सरस्वती को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार।
  • उप नगर आयुक्त देहरादून गोपाल राम बिनवाल को नगर आयुक्त ऋषिकेश।
  • डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार लक्ष्मी राज चौहान को जीएमवीएन का जीएम।
  • देवेंद्र सिंह नेगी को टिहरी से हटाकर डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार।
  • रविंद्र सिंह बिष्ट को ऊधमसिंह नगर डिप्टी कलेक्टर से नगर आयुक्त काशीपुर।
  • तुषार सैनी को नैनीताल से ऊधमसिंह नगर।
  • मोनिका को बागेश्वर से नैनीताल।
  • जितेंद्र वर्मा को बागेश्वर से पिथौरागढ़।
  • प्रेमलाल को हरिद्वार से देहरादून।
  • उप निदेशक शहरी विकास नीलू चावला को डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews