Transfer News: राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले, 3 आईएएस भी इधर से उधर, देखें लिस्ट

गोविंदगढ़ की उपखंड अधिकारी विनीता स्वामी का प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग में सहायक निदेशक के पद पर ट्रांसफर किया गया है।
state administrative service officer

Rajasthan IAS Transfer : राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। मंगलवार देर रात फिर 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले किए गए है। इसमें सुभाष यादव को अलवर में गोविंदगढ़ का उपखंड अधिकारी, विनीता स्वामी को प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग में सहायक निदेशक , रवि गोयल को सैंथल (दौसा) का उपखंड अधिकारी और सुनिता यादव III का सहायक कलेक्टर (मुख्यालय) अलवर बनाया गया है।

बता दे कि इससे पहले 7 अक्टूबर को एक आईपीएस और 83 राजस्थान प्रशासनिक सेवा ( RAS) अफसरों के तबादले किए गये थे। इसके साथ ही 5 आरएएस के पूर्व में किए तबादलों को निरस्त किया था।10 ADM और 39 SDO को भी इधर-उधर किए गए थे।हाल ही में 26 एडिशनल एसपी , 114 RPS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ था यानि 15 दिन में 185 RPS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

झारखंड में भी आईएएस इधर से उधर

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की जगह वरुण रंजन को नया उपायुक्त बनाया गया है। मंजूनाथ भजंत्री को जेएसएलपीएस का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। जेएसएलपीएस के सीईओ के रूप में कार्यरत मृत्युंजय कुमार बरणवाल को मनरेगा का नया आयुक्त बनाया गया है।झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन को रांची का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews