आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में लगातार तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में अब राज्य की नीतिश कुमार सरकार ने शुक्रवार रात 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।पटना के दो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) भी बदल गए हैं।
कटिहार एसपी वैभव शर्मा को हटा दिया गया है, उन्हें सीआईडी के अनुसंधान नियंत्रण कक्ष के एसपी की नई जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह सारण के ग्रामीण एसपी रहे शिखर चौधरी को कटिहार का नया एसपी बनाया गया है
ये भी पढ़ें
बिहार आईपीएस अफसरों के तबादले
- पटना के पुलिस अधीक्षक (कानून व्यवस्था) संजय कुमार को सारण का एसपी (ग्रामीण)।
- सारण के एसपी शिखर चौधरी को कटिहार के एसपी
- कटिहार के एसपी वैभव शर्मा को पटना के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में एसपी
- पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एसपी मनोज कुमार को बेगूसराय में बीएमपी-8 (बिहार सैन्य पुलिस) का समादेष्टा
- मोतिहारी के पकड़ीदयाल में तैनात मो. मोहिब्बुलाह अंसारी को पटना नगर का एसडीपीओ-एक
- मोतिहारी के सदर एसडीपीओ रहे शिवम धाकड़ को दानापुर का नया एसडीपीओ-एक ।
- आधुनिकीकरण के सहायक पुलिस महानिरीक्षक शैशव यादव को सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, डुमरांव का समादेष्टा सह प्राचार्य
- बीसैप-आठ, बेगूसराय की समादेष्टा नवजोत सिमी को बीसैप-19 बेगूसराय।
- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एसपी मनोज कुमार को बीसैप-आठ बेगूसराय
- सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डुमरांव के समादेष्टा महेंद्र कुमार बसंत्री को गृह रक्षा वाहिनी,पटना का समादेष्टा।
- पटना सिटी के एसडीपओ-एक अतुलेश झा को रोहतास के डिहरी
- रामनगर बगहा की एसडीपीओ दिव्यांजली को सीआईडी में एएसपी
- बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल, बगहा के समादेष्टा मिथिलेश कुमार को पदस्थापन की प्रतीक्षा में पुलिस मुख्यालय
- बीसैप-9 के एएसपी विजय कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण)
- सीआईडी में एसपी निर्मला कुमारी को बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल, बगहा के समादेष्टा
मध्य प्रदेश में भी 2 आईएएस के तबादले
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने भी दो भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों को इधर से उधर किया है। योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव आईएएस विकास मिश्रा को मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव बनाया गया है। वहीं, राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के प्रबंध संचालक आलोक कुमार सिंह को अपने वर्तमान दायित्व के साथ साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए।