Transfer News: बड़ा बदलाव, फिर हुए अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

चीफ इंजीनियर एनएच शिमला सुरेश कपूर को शिमला जोन तथा चीफ इंजीनियर लोक निर्माण मुख्यालय शिमला अजय कपूर को चीफ इंजीनियर एनएच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Transfer

Transfer News: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कई अफसरों के तबादले और नियुक्ति किए है । आदेश के तहत 14 एडीसी और 26 सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट समेत जेकेएएस के 48 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

उपराज्यपाल ने पुलवामा, कुपवाड़ा, बसोहली, डोडा, अनंतनाग, सुंदरबनी, राजौरी, नौशेरा, बारामूला, श्रीनगर, गांदरबल, कठुआ, भद्रवाह और हंदवाड़ा में एडीसी के तबादले के आदेश दिए।हालांकि इन तबादलों के बीच विवाद खड़ा हो गया है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्रांसफर का विरोध करते हुए मुख्य सचिव अटल डुल्लू, एलजी मनोज सिन्हा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।

हिमाचल लोक निर्माण-पुलिस विभाग में फेरबदल

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने लोक निर्माण विभाग में 2 चीफ इंजीनियर के तबादले किए हैं। इसमें चीफ इंजीनियर एनएच शिमला सुरेश कपूर को शिमला जोन तथा चीफ इंजीनियर लोक निर्माण मुख्यालय शिमला अजय कपूर को चीफ इंजीनियर एनएच की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वही पुलिस विभाग ने 30 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के तबादले किए है।

इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले

  • पुलिस मुख्यालय ने एसडीआरएफ से सुभाष कुमार को पांचवीं आईआरबी, मान सिंह को छठी, पुष्पराज को सीआईडी, खिला देवी को जिला मंडी से एचपी एसडीआरएफ की जिम्मेदारी ।
  • इंस्पेक्टर अंकुश डोगरा को चंबा से ऊना, सुनील कुमार को ऊना से जिला चंबा, सब इंस्पेक्टर के तबादलों आदेशों के तहत एसडीआरएफ के खेदी राम को
  • हमीरपुर, बच्चन सिंह को कांगड़ा, देविंद्र सिंह को कुल्लू, नसीम खान को हमीरपुर, प्रदीप कुमार को मंडी का जिम्मा।
  • जिला कुल्लू में तैनात इंस्पेक्टर रितू, बिलासपुर से प्रशांत राज, कांगड़ा से मनोज कुमार और सोलन में तैनात मोती लाल को एसडीआरएफ भेजा।
  • रूप लाल को स्टेट विजिलेंस से जिला ऊना, सुखराम स्टेट विजिलेंस से तीसरी आईआरबी, अनिल कुमार बद्दी से लाहौल स्पीति, राजिंद्र ठाकुर थर्ड आईआरबी से मंडी, आनंद किशोर सीआईडी मंडी से थर्ड आईआरबी, विपिन कुमार को फस्ट आईआरबी से पुलिस जिला देहरा भेजा है।
  • जुन्गा में तैनात एएसआई सुनील कुमार, पुलिस जिला बद्दी से धर्म, थर्ड आईआरबी से कमल सिंह और फर्स्ट आईआरबी में तैनात अनिल कुमार को एसडीआरएफ ।
  • एएसआई पवन कुमार को सिरमौर से स्टेट सीआईडी, राजीव कुमार को बद्दी से चंबा, अल्का को स्टेट विजिलेंस से जिला कुल्लू ।
  • दिनेश कुमार को पांचवीं आईआरबी से पुलिस मुख्यालय, बलदेव राम को एसडीआरएफ और मेघ सिंह को तीसरी आईआरबी से आर्म्ड पुलिस एंड ट्रेनिंग भेजा
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews