Transfer : तबादले की ऑनलाइन प्रक्रिया स्थगित, अब शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए करना होगा इंतजार, जानें डिटेल्स

आदेश के मुताबिक छठी से बारहवीं तक एक कक्षा में अधिकतम 50 छात्र होंगे। इसके बाद प्रत्येक 40 छात्रों पर एक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी।
Transfer

Online transfer process postponed : अपनी पसंद के स्कूल में नियुक्ति का इंतजार कर रहे हरियाणा के शिक्षकों को अभी और प्रतीक्षा करनी होगी, शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है इसलिए इसे स्थगित कर दिया गया है, अब गर्मी की छुट्टियाँ ख़त्म होने के बाद ही ट्रांसफर हो पाएंगे।

हरियाणा के शिक्षा विभाग ने पहले 31 मार्च तक शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया (Online Teacher Transfer) का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा था लेकिन जब काम पूरा नहीं हुआ तो इसे 31 मई तक बढ़ा दिया लेकिन विभाग का अंदाजा है कि 31 मई तक भी ये लक्ष्य पूरा नहीं हो पायेगा इसलिए अब इसमें फिर बदलाव करते हुए इसे जून तक बढ़ा दिया है

एक लाख शिक्षकों को ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया का इंतजार

बता दें हरियाणा में 14 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों के करीब एक लाख शिक्षकों को ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने मॉडल संस्कृति और पीएमश्री सहित सभी राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के पदों के युक्तीयुक्तकरण का काम 29 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

29 मई तक पूरा होना है युक्तीयुक्तकरण का काम

विभाग ने  पोर्टल पर दर्ज छात्र और शिक्षकों के डेटा के आधार पर मुख्यालय स्तर पर पदों के युक्तीयुक्तकरण का काम शुरू कर दिया है, और निर्देश दिए गए हैं कि इसे  13 मई तक पूरा कर लिया जाए। इसके बाद आईटी सेल के स्तर पर 16 मई , स्कूल स्तर पर 22 मई और फिर जिला स्तर पर 29 मई तक पदों के युक्तीयुक्तकरण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

शिक्षा निदेशालय ने पीरियड की संख्या निर्धारित की 

शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों द्वारा लिए जाने वाले पीरियेड भी निर्धारित कर दिए हैं, आदेश में कहा गया है कि सभी सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को प्रतिदिन दो पीरियड लेने होंगे। स्नातकोत्तर शिक्षकों (पीजीटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी), मौलिक स्कूल हेडमास्टर (ईएसएचएम) और भाषा अध्यापकों को एक सप्ताह में 36 पीरियड लेना अनिवार्य रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews