Hathras Road Accident : ग्वालियर के 5 कांवड़ियों को अनियंत्रित डंपर ने रौंदा, मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Hathras Road Accident : ग्वालियर के 5 कांवड़ियों को अनियंत्रित डंपर ने रौंदा, मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

हाथरस, डेस्क रिपोर्ट। शनिवार की सुबह हाथरस, UP में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Hathras Road Accident) में 5 कांवड़ियों की मौत हो गई है। यह सभी लोग ग्वालियर, MP (Gwalior) के बताए जा रहे हैं। यह लोग हरिद्वार (haridwar) से गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहे थे। इस दौरान एक अनियंत्रित डंपर ने कावड़ियों को कुचल दिया है। जानकारी के मुताबिक अनियंत्रित डंपर द्वारा कावड़ियों के एक जत्थे को रौंद दिया गया है। जिससे दुर्घटना स्थल पर पांच की मौत हो गई है।

वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है। इधर आगरा जोन एडीजी राजीव कृष्णा ने भी घटना की पुष्टि की है। श्रावण महीने के साथ ही कावड़ यात्रा का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भारी मात्रा में श्रद्धालु शिव के अभिषेक के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

Read More : Rashifal 22 July : इन राशियों को मिलेगा प्रमोशन, परिवार के साथ व्यतीत करेंगे समय, 3 राशियां रखें स्वास्थ्य का ध्यान, जानें आपके लिए आज क्या है खास

रात 2:15 बजे यूपी के हाथरस में कावड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहा था। इस दौरान अनियंत्रित डंपर ने कांवरियों को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही 5 की मौत हो गई। जिन लोगों की मौत हुई है। उनमें 25 वर्षीय रणवीर के अलावा 30 वर्षीय जबर सिंह, 40 वर्षीय नरेश पाल, 30 वर्षीय मनोज, विकास और 40 वर्षीय रमेश पाल शामिल है। इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें डॉक्टर से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews