IRCTC के साथ कीजिये विदेश की सैर, बनाइये Thailand घूमने का प्लान

IRCTC के साथ कीजिये विदेश की सैर, बनाइये Thailand घूमने का प्लान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) भारतीय रेलवे की सुविधा देने के साथ साथ अब विदेशों तक हवाई सुविधा मुहैया करा रही है। IRCTC फ्लाइट के माध्यम से दुनिया की प्रसिद्द और चर्चित जगहों के टूर पर ले जाता है। इस बार IRCTC ने थाईलैंड का स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) बनाया है।

IRCTC ने Delight Thailand के नाम से स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Delight Thailand Tour Packages) प्लान किया है। 6 दिन और 5 रात के इस टूर पैकेज में बैंकॉक और पटाया की सैर कराई जाएगी।  इस टूर में थाईलैंड की लाइफ स्टाइल और संस्कृति देखने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें – Government Job 2022 : यहाँ 276 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 09 जुलाई से पहले करें आवेदन

IRCTC (IRCTC News) के एयर पैकेज का किराया 47,775/- रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है, किराये में कई स्लॉट हैं आप अपने परिवार के लोगों की संख्या के हिसाब से उसे चुन सकते हैं। थाईलैंड ये टूर 11 अगस्त 2022 को इम्फाल से जाएगा।यदि आप भी थाईलैंड की सैर करना चाहते हैं तो IRCTC की अधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – सिंधिया के महल में दावेदारों का मेला, हर किसी का दावा उससे अच्छा प्रत्याशी कोई नहीं

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews