Travel: मसूरी के आस-पास ये रोमांटिक हिल स्टेशन,पार्टनर संग घूमने के लिए बेस्ट

Travel: अगर आप मसूरी के जादू को महसूस कर चुके हैं और इस बार अपने पार्टनर के साथ कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो मसूरी के आसपास कई रोमांटिक हिल स्टेशन आपके इंतजार में हैं। यह जगहें न सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि यहां का शांत और सुकून भरा माहौल आपके रिश्ते में नई ताजगी और रोमांच भर देगा।
Travel

Travel: अगर आप उत्तराखंड में बजट में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, मसूरी सबसे पहले दिमाग में आता है। लेकिन बार-बार मसूरी जाकर अब लोग कुछ नया अनुभव करना चाहते हैं। ऐसे में मसूरी के आसपास कई ऐसी खूबसूरत जगहें है, जो कम बजट में बेहतरीन यात्रा का अनुभव दे सकती है।

इस आर्टिकल में हम आपको मसूरी से करीब 200 किलोमीटर के अंदर स्थित कुछ शानदार डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे। जहां आप भीड़ से दूर प्रकृति के अनोखे नज़ारे का आनंद ले सकते हैं। चलिए फिर जान लेते हैं कि आप मसूरी के आसपास कौन-कौन सी खूबसूरत जगहों का आनंद ले सकते हैं।

धनोल्टी

धनोल्टी उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत और आकर्षक हिल स्टेशनों में से एक है। जिसे लोग ‘मैजिकल हिल स्टेशन’ भी कहते हैं। मसूरी घूमने के बाद अगर आप कुछ नया देखना चाहते हैं, तो धनौल्टी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

यहां की हर जगह और हर पल बदलते हुए नजारे आपको एक जादू अनुभव देंगे। धनोल्टी की शांति, हरियाली और ठंडी हवाएं इसे परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी बनाती है। मसूरी से केवल 15.5 किलोमीटर दूर स्थित यह जगह बजट में घूमने के लिए एक शानदार ऑप्शन है।

काणाताल

मसूरी से कुछ नया और शांतिपूर्ण स्थान तलाश रहे यात्रियों के लिए काणाताल एक अद्भुत ऑप्शन है। टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित यह छोटा सा गांव उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता को करीब से देखने का अवसर प्रदान करता है।

काणाताल में आपको उत्तराखंड की ग्रामीण संस्कृति स्थानीय लोगों की जीवनशैली और उनकी परंपराओं को जानने का मौका मिलेगा, जो इस जगह को और भी खास बनाता है। मसूरी से लगभग 84 कि और चंबा से 12 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव अपनी शांत वातावरण हरे भरे जंगलों और खूबसूरत दृश्य के लिए जाना जाता है।

बड़कोट

बड़कोट, उत्तरकाशी जिले में स्थित यह खूबसूरत जगह मसूरी से लगभग 93 किलोमीटर दूर है और यहां पहुंचने में करीब 3 घंटे का समय लगता है। भीड़भाड़ से दूर यह शांत और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर स्थान प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए आदर्श है। उत्तर पूर्वी उत्तराखंड में स्थित इस जगह की अनदेखी सुंदरता इसे पर्यटकों के बीच एक छिपा हुआ रत्न बनाती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews