IRCTC के साथ कीजिये पुरी-गंगासागर की यात्रा, यहां देखिये टूर डिटेल, जल्दी कराएं टिकट बुकिंग

IRCTC के साथ कीजिये पुरी-गंगासागर की यात्रा, यहां देखिये टूर डिटेल, जल्दी कराएं टिकट बुकिंग

IRCTC Puri Gangasagar Yatra : आप गंगासागर की तीर्थ यात्रा पर जाना चाहते हैं या फिर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है, आईआरसीटीसी ने एक शानदार टूर पैकेज बनाया है जो आपको इन दोनों जगहों की धार्मिक यात्रा पर लेकर जायेगा।

16 दिसंबर 2023 को और 06 मार्च 2024 को जायेगा टूर 

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) ने पुरी गंगासागर यात्रा के नाम से एक टूर पैकेज प्लान बनाया है, ये टूर दो अलग अलग महीनों में अलग अलग तारीखों पर जायेगा,  जानकारी के मुताबिक ये टूर 16 दिसंबर 2023 को और 06 मार्च 2024 को जायेगा।

ऐसा रहेगा शेड्यूल 

इस टूर के लिए हवाई जहाज जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा, टूर 3 रात 4 दिन का है, इस टूर में यात्री जयपुर से कोलकाता, गंगासागर, भुबनेश्वर, पुरी होते हुए वापस जयपुर आएंगे, यात्रियों को डीलक्स क्लास में यात्रा कराई जाएगी।

प्रति व्यक्ति इतना देना होगा किराया 

पुरी गंगासागर यात्रा के लिए पैकेज की कीमत 34,095/- रुपये प्रति व्यक्ति है, इतनी कीमत में टिकट तीन वयस्क लोगों के एक साथ टिकट लेने पर मिलेगी, यदि दो लोग एक साथ यात्रा पर जाते हैं तो उसे 34,965/- प्रति व्यक्ति के हिसाब से टिकट लेना होगा वहीँ यदि एक यात्री इस टूर पर जाता है तो उसे 41,265/- रुपये का टिकट लेना होगा, बच्चों का टिकट अलग से लगेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews