जनरल डिब्बों में सफर करना होगा अब आसान, रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखकर लिया बड़ा फैसला

भारतीय रेलवे में पिछले कुछ समय में यात्रियों की संख्या में बढ़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं अब इस बढ़ोतरी को देखते हुए रेलवे ने जनरल डिब्बों में सफर करने वाले यात्रियों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को आरामदायक और सहज सफर करने में आसानी होगी।
जनरल डिब्बों में सफर करना होगा अब आसान, रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखकर लिया बड़ा फैसला

आज के समय में जहां ट्रांसपोर्टेशन के तरीके बदल रहे हैं। वहीं ऐसे में आज भी कई लोग भारतीय रेलवे का सहारा लेते हैं। दरअसल लगातार बढ़ती भीड़ से यह पता लगाया जा सकता है कि, आज भी भारतीय रेलवे पर यात्रियों का भरोसा कायम है। वहीं इस भरोसे को कायम रखने के लिए अब भारतीय रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल यह फैसला उन यात्रियों के लिए बहुत ही राहत वाला है। जिन्हें बढ़ती भीड़ के कारण खड़े होकर या कभी-कभी शौचालय में सफर करना पड़ता है।

दरअसल बढ़ती भीड़ के कारण अब रेलवे ने एक फैसला लिया है कि, नवंबर के अंत तक 370 नियमित ट्रेनों में लगभग 1000 से ज्यादा सामान्य डिब्बे को जोड़ा जाएगा। जनरल डिब्बों के बढ़ जाने से अब यात्रियों को सफर के दौरान सीट मिलने में आसानी हो सकेगी।

रेलवे ने बनाई यह योजना

दरअसल इसे लेकर रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार का कहना है की, इन डिब्बों का निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में और रायबरेली कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रेलवे आने वाले दो वर्षों में इस योजना के तहत 10000 नए जनरल डिब्बे निर्माण करने के साथ ही ट्रेनों में जोड़ेगा। रिपोर्ट्स की माने तो 583 नए डिब्बे का निर्माण जुलाई से अक्टूबर के बीच में हो चुका है। वहीं अब तक 220 ट्रेनों में इन डिब्बों को जोड़ा जा चुका है। रेलवे की योजना है कि ज्यादा से ज्यादा डिब्बे ट्रेनों में जोड़े जाए ताकि यात्रियों को सफर करने में आसानी हो सके।

यात्रियों की परेशानियों को कम करने के लिए लिया गया यह फैसला

दरअसल त्योहारों के समय रेलवे में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। ऐसे में रेलवे ने यह फैसला यात्रियों की परेशानियों को कम करने के लिए लिया है। जनरल डिब्बों के जुड़ जाने से यात्रियों को अधिक सीटें मिल सकेगी। इसके साथ ही उन यात्रियों को खास तौर पर इससे फायदा मिलने वाला है। जो रोजाना या लंबी दूरी तय करते हैं। दरअसल कई बार देखा गया है कि, ट्रेनों में इतनी भीड़ हो जाती है कि यात्रियों को ट्रेन के गेट पर लटक कर सफर करना पड़ता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews