Darjeeling घूमना अब हुआ आसान, IRCTC का स्पेशल टूर प्लान करेगा आपकी मदद

Darjeeling घूमना अब हुआ आसान, IRCTC का स्पेशल टूर प्लान करेगा आपकी मदद

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। घूमने के शौक़ीन लोग मौसम के हिसाब से जगह तलाशते हैं और इसमें मदद IRCTC करता है।  IRCTC  (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने गर्मियों के इन मौसम को देखते हुए पहाड़ी खूबसूरती दिखाने का एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) तैयार किया है , ये टूर पैकेज आपको दार्जिलिंग और गंगटोक की सैर कराएगा।

IRCTC ने Dashing Darjeeling and Gangtok  नाम से स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Dashing Darjeeling and Gangtok Special Tour) बनाया है। पैकेज की अवधि 6 दिन और 5 रात है। इस एयर टूर पैकेज का किराया 42,750/-  रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है। ये टूर (IRCTC new tour package)18 जून को लखनऊ एयरपोर्ट से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें – राहत की खबर : LPG Gas Cylinder सस्ता हुआ, जानिए नये रेट

Dashing Darjeeling and Gangtok टूर में IRCTC कलिंगपोंग, दार्जिलिंग और गंगटोक के खूबसूरत नज़ारे नजदीक से दिखायेगा।  इस टूर में ब्रेकफास्ट और डिनर भी मिलेगा, कम्फर्ट क्लास में एक टूर में 30 यात्री जायेंगे। यदि आप Dashing Darjeeling and Gangtok  टूर में शामिल होकर पहाड़ों की खूबसूरती देखने के इच्छुक हैं तो IRCTC (IRCTC News) की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर बुकिंग करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : 17 राज्यों में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, 5 में तापमान में होगी वृद्धि, मानसून पर मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews