Triund Trek: 15 मार्च से पर्यटकों के लिए खुल जाएगी धर्मशाला की ये खूबसूरत जगह, मनमोहक वादियों के बीच ट्रैकिंग का आनंद ले सकेंगे शौकीन

Triund Trek

Triund Trek Dharamshala: छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं ऐसे में सभी लोगों ने घूमने-फिरने का प्लान बनाना शुरू कर दिया है। कोई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सैर करने के लिए जाने वाला है तो कोई इस बार पहाड़ों और खूबसूरत वादियों को निहारने के लिए जाने वाला है। जो लोग खूबसूरत पहाड़ों पर ट्रैकिंग का आनंद लेना चाहते हैं उनके लिए पर्यटन नगरी धर्मशाला से एक अच्छी खबर सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक यहां के प्रसिद्ध त्रियुंड ट्रैक को 15 मार्च से एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। हर साल गर्मी की छुट्टियों में यहां हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। बारिश और हिमपात की वजह से इसे दिसंबर से लेकर गर्मियों तक बंद कर दिया जाता है लेकिन अब बारिश की संभावना कम है, जिसके चलते इसे खोलने का फैसला लिया गया है।

ऐसे पहुंचे Triund Trek

मैक्लोडगंज से 9 किलोमीटर का पैदल सफर तय करने के बाद इस खूबसूरत जगह पर पहुंचा जा सकता है। इस सफर को तय करने में कम से कम 4 से 5 घंटे का समय लगता है लेकिन जब आप यहां की मनमोहक वादियों में पहुंचेंगे तो आपकी सारी थकान मिनटों में उतर जाएगी। अगर आप चाहें तो गलू माता मंदिर तक गाड़ी की सहायता से भी जा सकते हैं, इससे आपको 2 किलोमीटर का सफर कम तय करना होगा।

त्रियुंड ट्रैक पर लें ट्रैकिंग का आनंद

इस खूबसूरत जगह पर गर्मियों का मौसम शुरू होने के बाद दिसंबर की ठंड आने तक ट्रैकिंग का आनंद लिया जा सकता है। यहां पर वन विभाग की ओर से रेस्ट हाउस की सुविधा पर्यटकों के लिए मौजूद है इसके अलावा कुछ कंपनियां यहां पर कैंपिंग साइट भी चलाती हैं, जहां आप कैंपिंग का मजा भी उठा सकते हैं। इस बार बारिश की संभावना कम होने के चलते इस जगह को पहले से ही खोल दिया गया है।

कराना होगा पंजीकरण

अगर आप धर्मशाला के त्रियुंड ट्रैक पर ट्रैकिंग का आनंद लेने के लिए जाना चाहते हैं तो आपको गलू चेकिंग पोस्ट पर अपना पंजीकरण कराना होगा। हर साल यहां पर ट्रैकिंग पर जाने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों का पंजीकरण किया जाता है, इसी के बाद उन्हें आगे भेजा जाता है।

अगर आप भी खूबसूरत और मनमोहक वादियों का आनंद लेना चाहते हैं और ट्रेकिंग का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो त्रियुंड जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां पहुंचने के बाद अगर आप अपने साथ प्रशिक्षित गाइड ले जाएंगे तो आपका सफर आसान बन जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews