नेशनल कॉन्फ्रेंस में हलचल! पार्टी सांसदों ने CM उमर अब्दुल्ला के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए ये गंभीर आरोप

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और CM उमर अब्दुल्ला के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं सांसद मियां अल्ताफ भी नाराज दिखाई दे रहे हैं। सांसद का आरोप है कि चुनाव के दौरान लोगों से जो वादे किए गए थे, वे पूरे नहीं हो पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सांसद रूहुल्लाह ने उमर पर छात्रों की मांग को अहंकारपूर्ण तरीके से लेने का आरोप लगाया।
Chief Minister Omar Abdullah

नेशनल कॉन्फ्रेंस

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Chief Minister Omar Abdullah) की परेशानी बढ़ने लगी है क्योंकि अब उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रें स (National Conference) के सांसदों ने मोर्चा खोल दिया है। 11 नवंबर को राज्य की दो सीट बडगाम और नगरोटा में उपचुनाव (By-Election) भी होना है। इससे पहले उनकी ही पार्टी के सांसदों का विरोध उमर अब्दुल्ला के लिए मुसीबत बन सकता है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और CM उमर अब्दुल्ला के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं सांसद मियां अल्ताफ भी नाराज दिखाई दे रहे हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसदों ने लगाए ये आरोप

श्रीनगर (Srinagar) से सांसद रुहुल्लाह ने हाल के दिनों में पार्टी लीडरशिप से बढ़ती नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से उमर अब्दुल्ला की आलोचना करते हुए उन पर आरोप लगाया है कि वे उन लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं, जिन्होंने उन्हें वोट दिया था। सांसद का आरोप है कि चुनाव के दौरान लोगों से जो वादे किए गए थे, वे पूरे नहीं हो पा रहे हैं। सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी ने बडगाम में होने वाले उपचुनाव में अपनी पार्टी के नेता का चुनाव प्रचार करने से भी इनकार कर दिया है।

वहीं अनंतनाग से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद मियां अल्ताफ भी सीएम उमर अब्दुल्ला से नाराज दिखाई दे रहे हैं। सांसद मियां अल्ताफ अहमद लारवी ने मौजूदा सरकार की भर्ती अभियान शुरू करने में नाकाम रहने के लिए आलोचना की। उन्होंने कहा कि कई डिग्रियों वाले लाखों पढ़े-लिखे युवा खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं। रूहुल्लाह ने उमर पर छात्रों की मांग को अहंकारपूर्ण तरीके से लेने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से भाजपा के साथ भी ऐसा ही रुख अपनाने को कहा।

गौरतलब है कि श्रीनगर और अनंतनाग राजौरी के सांसदों का यह रुख आरक्षण के खिलाफ उमर अब्दुल्ला के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह लोगों के दबाव में नहीं झुकेंगे। पिछले कुछ समय से लगातार इन सांसदों की तरफ से उमर सरकार की आलोचना की जाती रही है।

सांसदों के आरोपों पर उमर अब्दुल्ला का बयान

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसदों के आरोप के बाद अब उमर अब्दुल्ला का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पार्टी के दोनों सांसदों के बीच बहुत बड़ा अंतर है और ज़मीन-आसमान का फर्क है। पार्टी के पास चुनाव प्रचार का नेतृत्व करने के लिए पर्याप्त नेता हैं। उमर अब्दुल्ला ने सांसद मियां अल्ताफ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मियां अल्ताफ और आगा रुहुल्लाह में बहुत फर्क है। वह एक पिता समान व्यक्ति हैं। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है और मुझे मेरे पिता की तरह सलाह दी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews