प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्वीटर अकाउंट हैक, ट्वीटर ने कही ये बात

Prime-Minister-narendra-modi-address-to-the-nation-on-article-370-said-these-big-things

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैकरों (twitter account hack) ने हैक कर लिया। ट्विटर ने इस बात की पुष्टि भी की है। गुरूवार को हैकर ने पीएम मोदी की पर्सनल वेबसाइट के ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक कई ट्वीट भी किए। उन्होने कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए बिटकॉइन की मांग की लेकिन फिर ये ट्वीट्स तुरंत डिलीट कर दिए गए। अब ट्वीटर इस मामले को लेकर सुरक्षा के एहतियाती कदम उठा रहा है।

गुरूवार को पीएम मोदी के टि्वटर अकाउंट पर किए एक ट्वीट किया गया जिसमें लिखा था, “मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए पीएम मोदी रिलीफ फंड में डोनेट करें।” हैकरों ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि, ‘यह अकाउंट जॉन विक ने हैक किया है। हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है।’ बाद में इन ट्वीट्स को डिलीट कर दिया गया। आपको बता दें की पीएम मोदी की पर्सनल वेबसाइट और एप का ट्वीटर अकाउंट narendramodi_in है जिसके 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। पीएम मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक होने से पहले जुलाई में दुनिया की कई प्रमुख हस्तियों के  ट्विटर अकाउंट हैक होने के मामले सामने आए थे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, एमेजन सीईओ जेफ बेजोस, वारेन बफेट, बिल गेट्स, एलन मस्क, जो बिडेन समेत कई लोग हैकर्स का निशाना बन चुके हैं। फिलहाल पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद ट्विटर का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि हम इस स्थिति से अवगत हैं और अकाउंट की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए दा रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews