सैकड़ों किलोमीटर दूर जुड़वा भाइयों की एक ही तरह से मौत, हैरान करने वाला मामला

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

Twin brothers died in a similar way : फिल्मों ये टीवी सीरियल्स में अक्सर हमने देखा है कि जुड़वा भाई या बहनों की आदतों को समान दिखाया जाता है। ये बताया जाता है कि जब किसी एक को दर्द होता है तो दूसरा भी वो महसूस करता है, किसी एक को भूख लगती है तो दूसरे को भी लगती है। कुल मिलाकर ये बताने की कोशिश होती है कि जुड़वा भाई बहनों में कोई ऐसा तार जुड़ा होता है जिससे वो एक दूसरे के सुख दुख महसूस करते हैं और ये उनके व्यवहार में भी झलकता है। लेकिन हाल ही में राजस्थान में सामने आया मामला चौंकाने वाला है।

यहां दो जुड़वा भाइयों की मौत एक ही तरह से हुई और ये दोनों एक दूसरे से करीब 900 किलोमीटर दूर अलग अलग राज्यों में थे। 26 साल के सोहन सिंह और सुमेर सिंह का जन्म बाड़मेर में हुआ था। सुमेर सिंह गुजरात की एक टेक्सटाइल कंपनी में काम करता था और सोहन सिंह जयपुर में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बुधवार को गुजरात में सुमेर सिंह फोन पर बात कर रहा था और उसी दौरान छत से फिसलकर गिरने से उसकी मौत हो गई। ये खबर सुनने के बाद सोहन सिंह भी अपने घर पहुंचा लेकिन यहां एक दूसरा हादसा उसका इंतजार कर रहा था। गुरूवार को वो फिसलकर वॉटर टैंक में गिरा और उसकी भी मौत हो गई।

इस तरह यकायक दो बेटों के चले जाने से घरवाले सदमे में हैं। वहीं लोग इस बात से भी ताज्जुब में हैं कि आखिर दोनों की मौत एक ही तरह से फिसलकर कैसे हो सकती है। इस मामले में बाड़मेर के सिंदली पुलिस थाने के एसएचओ ने दूसरी मामले में खुदकुशी की आशंका से इनकार नहीं किया है। उनका कहना है कि हो सकता है कि भाई की मौत से दुखी सोहन सिंह ने ये कदम उठाया हो। इस मामले में सच्चाई क्या है ये तो जांच के बाद ही सामने आएगी लेकिन इस घटना के बाद इलाके में इन दो भाइयों की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews