ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कहा- “I am a fan of Modi “

Modi

Elon Musk On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर गए हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए जनता को संबोधित किया है। इसके बाद पीएम ने टेस्ला के फाउंडर और सीईओ एलन मस्क से मुलाकात की। पीएम से मिलने के बाद एलन उनके दीवाने हो गए हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने खुद को नरेंद्र मोदी का फैन बताया और साथ ही बहुत सी बातें कही है।

पीएम मोदी के फैन हुए एलन मस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्ला सीईओ एलन मस्क से भी मुलाकात की है। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। ऊर्जा से लेकर आध्यात्मिक तक के मुद्दों पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। एलन मस्क ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात पर खुशी जताई है और कहा है कि मैं अगले साल भारत आने की योजना बना रहा हूं। मुझे विश्वास है कि मानवीय रूप से जल्द ही टेस्ला भारत में काम करेगा। मैं पीएम मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।

टेस्ला की भारत में एंट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद एलन मस्क ने मीडिया से बातचीत की और बताया कि प्रधानमंत्री भारत की वास्तव में बहुत परवाह करते हैं और टेस्ला को निवेश के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जो हम करना चाहते हैं।

एलन ने कहा कि मैं भारत के भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। मुझे ऐसा लगता है कि दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले यहां पर ज्यादा संभावनाएं है। मैं यह कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री भारत के लिए वास्तव में कुछ करना चाहते हैं वह खुले मन से कंपनियों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। कंपनियों को समर्थन करने के साथ वह इस बात का भी ख्याल रखते हैं कि भारत को फायदा हो और यह होना भी चाहिए।

पहली मुलाकात का जिक्र

इस दौरान एलन ने साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई अपनी मुलाकात का भी ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के साथ उनकी बैठक बहुत ही शानदार थी। इसके पहले साल 2015 में उन्होंने हमारी फ्रीमोंट फैक्ट्री का दौरा किया था।

बता दें कि प्रधानमंत्री से मुलाकात के पहले भी एलन मस्क भारत में निवेश के बारे में बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है। हाल ही में कंपनी के कुछ अधिकारियों ने भारत का दौरा भी किया था और सरकार के अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी। जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और आर एंड डी यूनिट भारत में लगाने की बात हुई थी।

इन लोगों ने की तारीफ

सिर्फ एलन मस्क ही नहीं बल्कि कई लोगों को पीएम मोदी की तारीफ करते हुए देखा गया। इनमें मशहूर खगोलशास्त्री नील टायसन, नोबेल पुरुस्कार विजेता पॉल रोमर, इन्वेस्टर और एनालिस्ट रे डालिओ समेत कई नाम शामिल हैं। ये सभी भारत और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए दिखाई दिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews