Twitter Locked ANI Account: न्यूज एजेंसी एएनआई के अकाउंट पर ट्विटर का ताला, NDTV का भी यही हाल

Twitter Locked ANI Account

Twitter Locked ANI Account: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर में इन दिनों लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से यह सोशल मीडिया साइट अपने ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन को लेकर चर्चा में है और अब एक नई खबर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विटर ने न्यूज एजेंसी एएनआई के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है, वहीं एनडीटीवी के साथ भी यही नजारा देखने को मिल रहा है। दोनों के ही फ्रंट पेज पर Account Does Not Exist लिखा हुआ नजर आ रहा है।

लॉक हुआ ANI का अकाउंट

एएनआई का अकाउंट ट्विटर की ओर से अकाउंट होल्डर की उम्र 13 साल से कम होने की वजह बताकर लॉक किया गया है। इसके लिए बकायदा एक मैसेज लिखा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमे लिखा है कि टि्वटर अकाउंट बनाने के लिए आपकी आयु 13 वर्ष होना जरूरी है और आप इन आवश्यकता की पूर्ति नहीं कर रहे हैं इसलिए आपके खाते को लॉक कर दिया गया है और इसे ट्विटर से हटा दिया जाएगा। इसके कुछ समय बाद पेज पर खाता उपलब्ध नहीं है का मैसेज दिखाई दे रहा है।

एडिटर की कंपनी से अपील

एएनआई की एडिटर स्मिता प्रकाश ने टि्वटर यूजर्स को इस बारे में जानकारी दी है साथ ही कंपनी से उनके अकाउंट को फिर से शुरू करने की अपील की है। बता दें कि टि्वटर पर इंडिया की सबसे बड़ी न्यूज एजेंसी एएनआई को लगभग 7.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। एडिटर ने अपने ट्वीट में कहा है कि पहले एजेंसी के अकाउंट के गोल्ड टिक को ब्लू से बदला गया है और अब इसे लॉक कर दिया गया है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि ट्विटर कृपया ध्यान दें, क्या आप ANI के अकाउंट को रिस्टोर कर देंगे, क्योंकि हम 13 वर्ष से कम उम्र के नहीं है।

एनडीटीवी का अकाउंट भी लॉक

न्यूज एजेंसी ANI का खाता लॉक होने के कुछ देर बाद एनडीटीवी के ट्विटर अकाउंट के साथ भी यही किया गया है। ठीक उसी तरह के मैसेज के बाद अब इस अकाउंट पर भी उपलब्ध नहीं है लिखा हुआ दिखाई दे रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews