जम्मू एयर फोर्स स्टेशन में दो धमाके, राजनाथ सिंह ने की वायुसेना के अधिकारियों से बात

जम्मू एयर फोर्स स्टेशन में दो धमाके, राजनाथ सिंह ने की वायुसेना के अधिकारियों से बात

जम्मू, डेस्क रिपोर्ट।  जम्मू एयरफोर्स स्टेशन (Jammu Air Force Station) में रविवार की अलसुबह (Early Morning) दो धमाकों (Blast) से आसपास का इलाका दहल गया। धमाकों के बाद एयरफोर्स स्टेशन के सुरक्षा अधिकारियों ने तत्काल सतर्कता बढ़ाई। दोनों ही धमाके कम इंटेंसिटी के थे जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ. धमाकों से एक बिल्डिंग की छत में छेद हो गया ।  घटना के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए।

भारतीय वायुसेना के अधिकृत ट्विटर हैंडिल से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की अलसुबह (Early Morning) लो इंटेंसिटी (Low Intensity) वाले दो धमाके जम्मू एयर फोर्स स्टेशन के टेक्नीकल एरिया (Technical Area) में हुए।  एक धमाके में  छत को नुकसान हुआ और दूसरा धमाका ओपन एरिया में हुआ।  इन धमाकों से किसी इक्विपमेंट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।   घटना के बाद इसकी जाँच के आदेश दे दिए गए हैं जिसमें सिविल एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी।

 ये भी पढ़ें – ऑफिस में सहयोगी महिला को Kiss करना पड़ा भारी, स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

उधर रक्षा मंत्री कार्यालय के ट्वीट  के मुताबिक जम्मू एयर फोर्स स्टेशन में धमाके की घटना के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाइस एयर चीफ, एयर मार्शल एच एस अरोरा से बात की। एयर मार्शल विक्रम सिंह ब्लास्ट की घटना की जानकारी लेने जम्मू पहुँच रहे हैं।

ये भी पढ़ें – Modi को सत्यानाशी कहकर चौतरफा घिरे दिग्विजय, बोले BJP नेता- सबसे बड़ी अलक्ष्मी सोनिया

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews