हादसा: गैस सिलेंडर फटने से ब्लास्ट, मां समेत 2 बच्चों की दर्दनाक मौत

हादसा: गैस सिलेंडर फटने से ब्लास्ट, मां समेत 2 बच्चों की दर्दनाक मौत

रायगढ़।

कोरोना संकटकाल और लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ जिले में आज सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया । यहां एक गैस सिलेण्डर फटने से मां समेत दो मासूम बच्चों की मौत दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

घटना सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम चंदेली की है, जहां आज सुबह गैस सिलेण्डर फटने से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि हादसा किचन में गैस जलाते समय हुआ।घटना के समय महिला का पति अपने काम पर चला गया था। थोड़ी देर बाद घर में तेज विस्फोट की आवाज आई और आग लग गई। धमाका होते ही आसपास के लोग बाहर निकल आए। लाेगों ने घटना की सूचना पुलिस और सुकराम को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि किचन के अंदर महिला और दोनों बच्चों के शव पड़े हुए थे।

सिलेंडर का विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि मां व बच्चों के शव भी क्षत विक्षत हो गए। मृत बच्चों में से एक की उम्र तीन साल व दूसरे की सात साल बताई जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews