शादी के दो दिन बाद दूल्हे की मौत, 95 मेहमान हो गए कोरोना पॉजिटिव

शादी के दो दिन बाद दूल्हे की मौत, 95 मेहमान हो गए कोरोना पॉजिटिव

पटना: अनलॉक 1.0 (Unlock 1.0) के बाद कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है| इसका बड़ा कारण लोगों का अब नियमों का पालन न करना और सतर्कता न बरतना पता चलता है| लापरवाही कितना बड़ा खतरा खड़ा कर सकती है| इसका ताजा उदाहरण बिहार में सामने आया है| राजधानी पटना (Patna) के एक गांव पालीगंज (Paliganj) में एक शादी समारोह (Marriage Ceremony) में कोरोना का विस्फोट हुआ| यहां बीमार होने के बाद भी दूल्हे का विवाह कराया गया| शादी करने के दो दिन बाद 30 साल के दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हा गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वहीं शादी में आये 95 लोग संक्रमित पाए गए हैं|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह गांव पटना से 50 किलोमीटर दूर है। यहां बीमार होने के बाद भी कोरोना संक्रमित दूल्हे अनिल का विवाह कराया गया। शादी के दो दिन बाद ही उसने दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पालीगंज ब्लॉक के कई गांव को सील किया गया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से घर में रहने और बाजार में भीड़ न इकट्ठा करने की अपील कर रहे हैं।

प्रशासन ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू की। तो एक के बाद एक कर 95 कोरोना वायरस की चपेट में पाए गए। इसके साथ ही यह बिहार का पहला ऐसा मामला बन गया है जिसमें वायरस का इतने बड़े स्तर पर फैलाव हुआ है। वहीं हैरान करने वाली बात यह है कि दूल्हे का अंतिम संस्कार बिना कोरोना टेस्ट के ही कर दिया गया जबकि पहले से उसमें कोविड-19 के लक्षण थे| शादी के 2 दिन बाद ही उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई और पटना एम्स ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई | जिला प्रशासन को जब इस बात की सूचना लगी तो शादी में शरीक हुए सभी मेहमानों की कोरोना जांच कराई गई| जांच के बाद 15 लोग संक्रमित पाए गए और अन्य 80 लोगों का रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह शादी समारोह 15 जून को संपन्न हुआ था और शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे की मौत हो गई| दूल्हे में पहले से ही कोरोना के लक्षण थे| पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर मृतक गुड़गांव से 12 जून को ही गांव पहुंचा था|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews