Transfer News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 IAS और 40 PCS अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

Punjab IAS PCS Transfer: पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2 आईएएस और 40 पीसीएस अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं।
Transfer 2026

पंजाब में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने गुरुवार देर रात (26 फरवरी 2026) 2 आईएएस (IAS) और 40 पीसीएस (PCS ) अधिकारियों के तबादले किए हैं।

कार्मिक विभाग के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेश के अनुसार बठिंडा के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (अर्बन डेवलपमेंट) और एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर, बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी के पद पर तैनात आईएएस ​राजदीप सिंह बराड़ (IAS) को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) मलेरकोटला नियुक्त किया गया है, वहीं पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत आईएएस सुनील को एसडीएम बलाचौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन पीसीएस अफसरों के भी हुए तबादले

  • गुरप्रीत सिंह थिंद को सचिव रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी बठिंडा
  • जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल को एडीसी (ग्रामीण विकास) फाजिल्का
  • सुभाष चंदर को विशेष सचिव पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग
  • परमदीप सिंह को अतिरिक्त मुख्य प्रशासक बठिंडा विकास प्राधिकरण
  • नवरीत कौर सेखों को एडीसी (शहरी विकास) पटियाला
  • गुरसिमरन सिंह ढिल्लों को कमिश्नर नगर निगम बटाला
  • विरपाल कौर को एसडीएम रामपुरा फूल
  • नवदीप कुमार को अतिरिक्त प्रबंध निदेशक पीआरटीसी पटियाला।
  • अमनप्रीत सिंह को संयुक्त आयुक्त नगर निगम लुधियाना।
  • अभिषेक शर्मा को एडीएम फिरोजपुर और ऋषभ बांसल को अतिरिक्त प्रबंध निदेशक वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन दीपक भाटिया (फिल्लौर), रजनीश अरोड़ा (मजीठा), रविंदर सिंह अरोड़ा (अबोहर), इस्मत विजय सिंह (धूरी), अमनदीप कौर (होशियारपुर) सहित कई अधिकारियों को एसडीएम पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Punajb IAS PCS TRANSFER ORDER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews