UGC 2022: कॉलेज-यूनिवर्सिटी को लेकर ये नोटिस जारी, यूजीसी नेट रिजल्ट पर भी नई अपडेट

UGC University college

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। UGC ने देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों (Universities-Colleges Reopen) को फिर से खोले जाने को लेकर जरूरी नोटिस जारी किया है। इसके अलावा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में ऑफलाइन या ऑनलाइन, मिश्रित मोड में परीक्षाएं और कक्षाएं आयोजित करने की भी परमिशन दी है।

यह भी पढ़े.. भारतीय रेलवे में 10वीं पास के लिए 756 पदों पर भर्ती, 7 मार्च लास्ट डेट, जानें आयु-नियम

यूजीसी ने 11 फरवरी, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर कॉलेज, विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने को लेकर नोटिस जारी किया है।इसमें यूजीसी ने उच्च शिक्षा संस्थानों (higher education institutions)को फिर से खोलने या हाइब्रिड मोड में काम करने का निर्देश दिया है। आधिकारिक नोटिस में लिखा है अपने संबंधित क्षेत्र में कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, HEI कैंपस खोल सकते हैं। कोरोना के लिए उपयुक्त व्यवहार और आवश्यक प्रोटोकॉल / दिशानिर्देश / निर्देश / सलाह का पालन करते हुए ऑफलाइन / ऑनलाइन / दोनों मोड में कक्षाएं और परीक्षाएं आयोजित करें।

यह भी पढ़े.. MP में कांग्रेस विधायक समेत 2438 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 22000 पार, ये पाबंदियां हटी

बता दे कि कई कॉलेज-महाविद्यालय पहले ही खोल दिए गए है।हालांकि अब यूजीसी से हरी झंडी मिलने के बाद संस्थान अपने मुताबिक क्लासेस  (Offline-Online Classes) शुरू कर सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों 29 अप्रैल 2020 से 13 दिसंबर 2021 तक की सभी गाइडलाइंस यूजीसी की वेबसाइट पर देख सकते हैं।दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 17 फरवरी से परिसर फिर से खोलने का फैसला किया है।

फेक नोटिस हुआ था वायरल

दरअसल, बीते दिनों विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन एग्जाम (University Offline Exam Notice) को लेकर एक पब्लिक नोटिस सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हुआ था,जिसमें कहा गया था कि UGC ने ऑफलाइन एग्जाम को मंजूरी दे दी है, इसके बाद यूजीसी ने इसका खंडन किया था और यूजीसी इंडिया ने ट्वीट किया था कि विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन परीक्षाओं के संबंध में वायरल सार्वजनिक सूचना फेक है, यूजीसी ने कोई नोटिस जारी नहीं किया है।

UGC NET रिजल्ट जल्द

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट UGC NET रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट रिजल्ट 2021 जारी करने की तारीख का ऐलान कर सकती है।संभावना जताई जा रही है कि 15 फरवरी 2022 के पहले रिजल्ट जारी हो सकता है, ऐसे में उम्‍मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी। । इसके बाद उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।
नतीजे यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर प्रकाशित किए जाएंगे।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

  • आधिकारिक वेबसाइट–ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें जो एक बार जारी होने के बाद पेज के अंत में उपलब्ध होगा
    एक नई विंडो खुलेगी यहां अपना परिणाम देखने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  •  होमपेज पर ‘UGC NET 2021 result’ लिंक (एक्टिव होने के बाद) पर क्लिक करना होगा और अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड टाइप करके लॉग इन करना होगा।
  • यूजीसी नेट 2021 रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे आप चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आगे के लिए प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews