आधारकार्ड यूजर्स के लिए UIDAI ने जारी किया अलर्ट, ऐसे मैसेज को बताया फेक, जान लें वरना होगा नुकसान

Aadhaar-Card

Aadhaar Card Alert: आधार कार्ड आम तौर की जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुका है। पहचान पत्र के रूप में इसका इस्तेमाल हर जगह किया जाता है। बैंक से लेकर सरकारी दफ्तरों के कार्य इसके बिना अधूरे माने जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर यूजर्स को फेक मैसेजेस आ रहे हैं। जिसके तहत उन्हें मास्क्ड आधार बनवाने की सलाह दी गई है। साथ ही इसे बनवाने का तरीका भी बताया गया है। जिसे लेकर UIDAI के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इन मैसेजों के खिलाफ सावधान किया गया है।

दरअसल, इन मैसेजों में कहा गया है कि किसी भी सरकार होटल, सिनेमा हाल और अन्य प्राइवेट इन्स्टीट्यूशन को आधार कार्ड लेने का अधिकार नहीं देता है। इसलिए ज़ीरॉक्स कॉपी के जगह Masked Aadhaar का इस्तेमाल करें। मैसेज में यह भी कहा जा रहा है कि, “केन्द्रीय सरकार ने आधार कार्ड की फोटोकॉपी किसी भी व्यक्ति या प्राइवेट संस्थान को ना देने की सलाह दी है। केवल UIDAI से लाइसेन्स प्राप्त किये गए संस्थानों को ही आधार की फोटोकॉपी लेने की अनुमति है।”

Masked Aadhaar में आधार कार्ड के 12 अंक नहीं दिखते हैं। केवल लास्ट के 4 अंक ही दिखते हैं। इस तरह के आधार कार्ड को आप यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं। इन सभी बातों को यूआईडीएआई ने झूठ करार कर दिया है। यदि आपको भी ऐसे मैसेज मिलते हैं तो नज़रअंदाज़ करें। क्योंकि सरकार ने ऐसे कोई भी निर्देश नहीं दिए हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews