UIDAI का नया मैस्कॉट ‘उदय’ लॉन्च, अब सरल भाषा में मिलेगी आधार सेवाओं की जानकारी

UIDAI ने 08 जनवरी 2026 (गुरुवार) को तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में उदय (Udai) नाम का आधार आधिकारिक मैस्कॉट लॉन्च कर दिया है। कार्यक्रम में UIDAI के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Aadhar Udai

आज के समय में आधार कार्ड जरूरी दस्तावेजों में से एक है। आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है। आधार कार्ड को न केवल पैन कार्ड से लिंक करना जरूरी है बल्कि सरकार ने इसे कई सेवाओं के लिए अनिवार्य कर दिया है।

UIDAI ने लॉन्च किया ‘उदय’

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड बनवाने से लेकर अपडेट कराने तक कई बदलाव किए हैं और इसकी प्रक्रिया को सरल बना दिया है। इस बीच, UIDAI ने 08 जनवरी 2026 (गुरुवार) को तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में उदय (Udai) नाम का आधार आधिकारिक मैस्कॉट लॉन्च कर दिया है। कार्यक्रम में UIDAI के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

‘उदय’ को लॉन्च करने का उद्देश्य

‘उदय’ लोगों के लिए एक कम्युनिकेशन साथी है जिसका मकसद आधार सेवाओं के बारे में लोगों की समझ को आसान बनाना है। UIDAI ने कहा कि यह मैस्कॉट आधार से जुड़ी जानकारी को ज्यादा रिलेटेबल और पीपल-फ्रेंडली बनाने में मदद करेगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने बताया कि यह मैस्कॉट आधार से जुड़े अपडेट, ऑथेंटिकेशन, ऑफलाइन वेरिफिकेशन, चुनिंदा जानकारी साझा करने, नई तकनीक के इस्तेमाल और जिम्मेदार उपयोग जैसी बातों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगा।

UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने कहा कि इस मैस्कॉट को डिजाइन और नाम देने के लिए MyGov प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें देशभर से 875 प्रविष्टियां आईं, जिनमें छात्रों, प्रोफेशनल्स और डिजाइनर्स ने भाग लिया।

UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने कहा कि इस मैस्कॉट को डिजाइन और नाम देने के लिए MyGov प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें देशभर से 875 प्रविष्टियां आईं, जिनमें छात्रों, प्रोफेशनल्स और डिजाइनर्स ने भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

मैस्कॉट डिजाइन विजेताओं के नाम

पहला पुरस्कार: अरुण गोकुल (केरल)

दूसरा पुरस्कार: इदरीस दवईवाला (महाराष्ट्र)

तीसरा पुरस्कार: कृष्णा शर्मा (उत्तर प्रदेश)

मैस्कॉट नाम विजेताओं के नाम

पहला पुरस्कार: रिया जैन (भोपाल)

दूसरा पुरस्कार: इदरीस दवईवाला (पुणे)

तीसरा पुरस्कार: महाराज सरन चेल्लापिल्ला (हैदराबाद)

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews