बिहार चुनाव प्रचार में जुटीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

बिहार चुनाव प्रचार में जुटीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| बिहार में चुनाव-प्रचार (Bihar Election) में जुटीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं| स्मृति ईरानी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Report Positive) आई है| बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। अपने संपर्क में आए लोगों से जल्द से जल्द कोरोना टेस्ट करवाने का आग्रेह किया है|

यूपी के अमेठी से सांसद और केंद्र सरकार में कपड़ा मंत्रालय व महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मुझे ये जानकारी देने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं. मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. निवेदन है कि जो-जो मेरे संपर्क में आये हों, वह अपना टेस्ट करा लें|

स्मृति ईरानी बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक हैं और चुनाव कैंपेन के दौरान वह लगातार विपक्षी दलों पर हमले बोल रही हैं| चुनाव प्रचार के बीच उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी जैसे नेता कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews