Unnao Bus Accident : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा सड़क हादसा, 18 की हुई मौत, 30 लोग हुए घायल

Unnao Bus Accident : उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण दुर्घटना घट गई। दरअसल बिहार के मोतिहारी से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस ने दूध के टैंकर को टक्कर मार दी।
Unnao Bus Accident : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा सड़क हादसा, 18 की हुई मौत, 30 लोग हुए घायल

Unnao Bus Accident : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण दुर्घटना घट गई। दरअसल बिहार के मोतिहारी से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस ने दूध के टैंकर को टक्कर मार दी। जिसके चलते इस दुर्घटना में 18 लोगों की जान चली गई और 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं दुर्घटना स्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों में दो बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं।

दरअसल घायलों का बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है, जहां 17 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने घायलों की संख्या 19 बताई गई है।

दुर्घटना का समय और स्थान:

दरअसल दुर्घटना बुधवार सुबह उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में गढ़ा गांव के सामने हुई। बस ने टैंकर को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बस टैंकर को चीरते हुए आगे निकल गई। इस टक्कर से दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे घायलों के इलाज की निगरानी करें और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और इस दुखद घटना की पूरी जांच करने का आदेश दिया है।

50 मजदूरों से भरी बस:

जानकारी के अनुसार बस में लगभग 50 मजदूर सवार थे, जो रोजगार की तलाश में दिल्ली जा रहे थे। अधिकांश यात्री बिहार के मोतिहारी से थे और बेहतर काम की तलाश में दिल्ली की ओर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद बस के कई हिस्सों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचावकर्मियों ने कड़ी मशक्कत की है।

उक्त घटना के सम्बन्ध में निम्न नंबरों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-

1. 0515-2970766
2. 0515-2970767
3. टोल फ्री नंबर 1077
4. 9651432703
5. 9454417447
6. 8081211297

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews