भाजपा विधायक ने पुलिसकर्मी के जोड़े हाथ, बोले-BJP को क्यों हरवाने में लगे हो?

भाजपा विधायक

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया (Social media) पर एक तस्वीर जमकर वायरल (Photo viral) हो रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत थाने में भाजपा विधायक संजय सिंह गंगवार कोतवाली प्रभारी अतर सिंह के हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे है और कहते है कि तुम बीजेपी (UP BJP) को हरवाने पर लगे हो।वही एक वीडियो भी वायरल (Video Vira) हो रहा है, जिसमें वो एएसपी (ASP) को फोन लगाकर कहते है कि पूरी कोतवाली को लूटने में लगा दिया है।

यह भी पढ़े.. बड़ी राहत: लंबित पेंशन और अनुकम्पा नियुक्ति को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री ने दिए ये निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला रविवार का बताया जा रहा है। किसी महिला की शिकायत पर भाजपा विधायक संजय सिंह (BJP MLA Sanjay Singh Gangwar) कोतवाली जा पहुंचे और जमकर हंगामा किया । पहले तो कोतवाली प्रभारी अतर सिंह से बहस की और फिर हाथ जोड़ते हुए कहने लगे कि तुम बीजेपी को हरवाने पर लगे हो।

इसके बाद भाजपा विधायक ने थाने से ही अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पवित्र मोहन त्रिपाठी को फोन लगा दिया और कहा कि आप लोगों ने पूरी कोतवाली को लूटने में लगा दिया है और फिर थाने पर कई घंटे तक हंगामा हुआ। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हालांकि सदर कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

बताया जा रहा है कि जिस महिला की शिकायत पर थाने में भाजपा विधायक संजय सिंह(BJP MLA Sanjay Singh)  ने बवंडर खड़ा किया, उसका नाम ऋचा मिश्रा है। पीड़िता का आरोप है कि मेरे घर में इन लोगों ने घुसकर मारपीट की और मेरे कपड़े फाड़ दिए। मुझको ही सुबह से शाम तक थाने में बैठा लिया। पीड़िता की इस शिकायत के बाद बीजेपी विधायक थाने पहुंचे थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews