UP Board Result 2024 : खत्म होने वाला है इंतजार, जल्द जारी होंगे 10वी-12वीं बोर्ड के नतीजे, छात्र इन तरीकों से कर सकेंगे चेक

result

UP Board 10th 12th exam Result : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के लाखों 10वीं और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। खबर है कि रिजस्ट तैयार हो गया है और  एक हफ्ते के अंदर 20 से 25 अप्रैल के बीच यूपी बोर्ड द्वारा कभी भी जारी कर दिया जाएगा ।बोर्ड द्वारा सभी स्ट्रीम आर्ट्स, कॉर्मस और साइंस के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे। इसके लिए शासन से अनुमति मांगी गई है। हालांकि बोर्ड ने अभी तारीख को लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

छात्र इन तरीकों से चेक कर सकेंगे नतीजे

नतीजे जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.upmsp.edu.in/ और upresults.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके अलाावा छात्र 56263 पर संदेश भेजकर एसएमएस के माध्यम से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपने 10 अंकों के रोल नंबर के साथ “UP10” या “UP12” टाइप करना होगा और इस नंबर पर भेजना होगा, इसके बाद परिणाम उनके मोबाइल फोन पर भेज दिया जाएगा।

टॉपर्स को मिलेगा सम्मान

खबर है कि यूपी बोर्ड में 10th और 12th में टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। टॉपरों को अलग-अलग सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के तौर पर इन्हें लैपटॉप, 1 लाख रुपये तक का नकद, प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

इस बार 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं हुए थे परीक्षा में शामिल

इस साल यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 55 लाख 25 लाख 308 परीक्षार्थी पंजीकृत थे,जिसमें से 25 लाख 25 हजार 801 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के थे। हाईस्कूल के 1 लाख 84 लाख 986 और इंटरमीडिएट में 1 लाख 39 हजार 022 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने का कार्य 16 मार्च को शुरू हुआ था और तय समय से एक दिन पहले 30 मार्च को ही संपन्न कर लिया गया।बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने के लिए पूरे प्रदेश में कुल 259 केंद्र बनाए गए थे।

रिजल्ट जारी होने पर ऐसे देखें परिणाम

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट
  2. यूपी बोर्ड परिणाम 2024 के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नई विंडो खुलेगी, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  4. यूपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 या यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. इसे डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

डिजीलॉकर के माध्यम ऐसे रिजल्ट चेक करें

  1. किसी भी इंटरनेट ब्राउज़र के माध्यम से digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप इंस्टॉल करें।
  2. वेबसाइट के मुखपृष्ठ पर ‘शिक्षा’ अनुभाग देखें और उस पर क्लिक करें।
  3. आपको एक नए टैब पर निर्देशित किया जाएगा जहां शिक्षा बोर्डों और विश्वविद्यालयों की एक सूची दिखाई देगी।
  4. यूपीएमएसपी या यूपी बोर्ड खोजें और साइन इन करें।
  5. अपना रोल नंबर और अन्य प्रासंगिक विवरण दर्ज करें।
  6. अब परिणाम दस्तावेज़ एक नया पृष्ठ खुल जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews