Yogi Adityanath : यूपी के सीएम को गोली से मारने की धमकी, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

yogi adityanath

Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हाल ही में जान से मारने की धमकी दी गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें उन्हें गोली से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद इस पोस्ट को शेयर करते हुए नितिन तोमर ने मुख्यमंत्री पुलिस महानिदेशक और अन्य अधिकारियों को चैक करते हुए इस बात से अवगत करवाया।

Yogi Adityanath : फेसबुक पर किया था पोस्ट शेयर 

जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की और युवक की तलाश करने के बाद उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पहले इस मामले को लेकर विवेचना की जाएगी।

उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक जो जांच की गई है, उसमें यह जानकारी सामने आई है कि आरोपी बागपत का रहने वाला है। उसका नाम अमन रजा है। उसने फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देते हुए पोस्ट शेयर किया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews