उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ललकार, कहा ‘बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे’

आगरा पहुँचे सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र से ऊपर कुछ भी नहीं हो सकता और राष्ट्र तब सशक्त होगा जब हम एक रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे और सुरक्षित रहेंगे। हमारी एकता में ही हमारी समृद्धि है और हमें ध्यान रखना है कि बांग्लादेश जैसी गलती हमारे यहाँ न हो।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ललकार, कहा ‘बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे’

Yogi Adityanath on Hindu Unity : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हिंदू अगर बंट जाएँगे तो कट जाएँगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र तब सशक्त होगा जब हम एक रहेंगे-नेक रहेंगे। उन्होंने कहा कि आप देख रहे हैं बांग्लादेश में क्या हो रहा है। वे गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र से ऊपर कुछ भी नहीं हो सकता और राष्ट्र तब सशक्त होगा जब हम एक रहेंगे ‘बटेंगे तो काटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा पर पहुँचेंगे’। उन्होंने बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें देखना होगा कि वो ग़लतियाँ हमारे यहाँ न हों।

योगी आदित्यनाथ ने दिया एक रहने का संदेश

आगरा में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पहुँचे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा कि “राष्ट्र से ऊपर कुछ भी नहीं हो सकता और राष्ट्र तब सशक्त होगा जब हम एक रहेंगे ‘बटेंगे तो काटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे’ आप देख रहे हैं बांग्लादेश में क्या हो रहा है। वे गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए”।

उन्होंने कहा कि जिस देश में दुर्गादास राठौर जैसे वीर पैदा होते हों, उस देश का कोई विदेशी आक्रांता कैसे बाल बाँका कर सकता है। भारत ऐसे ही वीरों के पराक्रम के कारण आज़ाद हुआ है। इससे पहले उन्होंने पावन नगरी मथुरा में जन्माष्टमी के अवसर पर योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण और श्री राधा रानी के दर्शन-पूजन किए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews