UP Election 2022 : मार्केट में आया “समाजवादी इत्र”, लोगों ने दिया इस तरह रिएक्शन

UP Election 2022 : मार्केट में आया “समाजवादी इत्र”, लोगों ने दिया इस तरह रिएक्शन

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होना है। राजनीतिक दल अपनी अपनी पार्टी जिताने के लिए प्रचार के अलग अलग फंडे निकाल रहे हैं।  इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने इत्र लॉन्च किया है। पार्टी ने इसे “समाजवादी इत्र” (Samajwadi Perfume) नाम दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसे पार्टी कार्यालय में लॉन्च किया।  बताया जा रहा है कि “समाजवादी इत्र” को 22 तरह की प्राकृतिक खुशबु मिलाकर तैयार किया है। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ने “समाजवादी इत्र” को एक वर्ग विशेष के वोट बैंक को साधने के लिए लॉन्च किया है।

अखिलेश यादव ने “समाजवादी इत्र” लॉन्च करने के बाद एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। अखिलेश ने ट्वीट किया –  इसलिए तोहफ़े में दी है सबको ‘महक’ क्योंकि न देता है ख़ुशबू ‘झूठ का फूल’ यही नारा आज का नहीं चाहिए भाजपा।

ये भी पढ़ें – 15 दिसंबर को 11.37 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपए! लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

उधर “समाजवादी इत्र” की लॉन्चिंग के बाद जहाँ समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग तारीफों के पुल बांध रहे हैं वहीँ लोग अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं। सपा का सफाया नमक ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट किया गया है कि – अखिलेश यादव जी को पता चल गया है कि 2022 के चुनाव में पंचर साइकिल दौड़ नहीं पाएगी.. इसलिए अभी से अपने और समाजवादी साथियों के लिए रोजगार की व्यवस्था कर दी है।

ये भी पढ़ें – विपक्ष पर बयानों का सिलसिला जारी, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को लेकर कही ये बात

इसके अलावा राम भक्त नमक ट्विटर हैंडिल ने ट्वीट किया – अखिलेश भैया यूपी में पार्टी नहीं प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चला रहे हैं आज समाजवादी परफ्यूम लांच किया है कल अगरबत्ती परसों समाजवादी दूध दही छाछ खोआ पनीर लांच करेंगे वैसे भी उन्हें पता ही है सत्ता में वापसी तो होनी नहीं है तो खर्च चलाने के लिए साइड बिजनेस तो करना ही पड़ेगा।

ये भी पढ़ें – National Education Day : 11 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं? जानिए राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का इतिहास

https://twitter.com/SapaKaSafaya/status/1458035345912590339

https://twitter.com/viratsatyam9453/status/1458043960270618624

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews