UP Weather : 3 दिन तक वर्षा का दौर, आज 30 जिलों में बिजली-बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज आंधी, जानें शहरों का हाल- IMD का ताजा पूर्वानुमान

आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने और आंधी तूफान के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। धूल भरी हवाएं भी चलने का पूर्वानुमान है।
IMD Weather Update

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में 13 मई तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। पश्चिम विक्षोभ के असर से आज शुक्रवार को पूर्वी-पश्चिमी यूपी के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दोनों हिस्सों में कहीं कहीं पर बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा (आंधी) चल सकती है। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। 14-15 मई के बाद मौसम साफ होने का अनुमान है,तापमान में भी वृद्धि होगी।इस बार मानसून में भी अच्छी बारिश के संकेत है।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में बादल गरजने, बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है।

13 मई तक बारिश, 14 से बदलेगा मौसम

  • यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 11-12 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गरज चमक के साथ बारिश पड़ सकती है। बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज झोंकेदार हवा आंधी चल सकती है।
  • 13 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर बारिश और बौछारें पड़ सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं कहीं पर बादल गरजने, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।  14 और 15 मई को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आज ऐसा रहेगा मौसम

  • लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेतबलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 35 -36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
  • बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews