UP Weather : 3 दिन तक वर्षा का दौर, आज 41 जिलों में भारी बारिश-बिजली और मेघगर्जन की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

यूपी में 3 दिन तक बारिश का मौसम बना रहेगा। आज बुंदेलखंड और पश्चिम यूपी के करीब 20 जिलों में भारी बारिश तो 41 जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। देवरिया और बस्ती में समेत कुछ स्थानों पर बादल के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है।
rajasthan weather

UP Weather Alert Today : पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव की वजह से अगले दो से तीन दिन तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है।इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है।

आज बुधवार को मध्य प्रदेश से सटे बुंदेलखंड और पश्चिम यूपी के करीब 20 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि 41 जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारि, वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • आज बुधवार को सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, फिरोजाबाद, जालौन, हमीरपुर, एटा, आगरा, महोबा, झांसी, ललितपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और कासगंज में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
  • कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट,प्रतापगढ़, कुशीनगर, महराजगंज, इटावा, सिद्धार्थनगर, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, मैनपुरी, औरैया, शाहजहांपुर, बदांयू बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली की संभावना है।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ ,मऊ ,बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर ग्रामीण और कानपुर नगर में भी बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने की संभावना है।
  • उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ ,गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर , औरैया और बिजनौर में बिजली गिरने व बादल गरजने के आसार है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews