UP Weather : 2 दिन और वर्षा, आज 44 जिलों में बिजली-बारिश का अलर्ट, चलेगी धूल भरी आंधी, 14 मई से फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD पूर्वानुमान

आज 12 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के 44 जिलों में बादल, बिजली और बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोनों ही हिस्सों 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल 13 मई तक मौसम का मिजाज यूहीं बना रहेगा।
rajasthan weather

UP Weather : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में फिलहाल 20 मई तक हीटवेव से राहत रहेगा, वही 14 मई तक बारिश का दौर चल सकता है। आज 12 मई को पूर्वी-पश्चिमी यूपी समेत 44 जिलों में बारिश-आंधी का तेज असर देखने को मिलेगा। वही 13 मई को पश्चिमी पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर बारिश और बौछारें पड़ सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं कहीं पर बादल गरजने, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। 14-15 मई को पश्चिमी पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी

  • पूर्वी यूपी के आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर समेत गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा एवं आस पास के क्षेत्रों में रविवार को भी गरज व चमक के साथ बारिश, 30 से 40 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी ।
  • खैरी, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, इटावा, आगरा, महामाया नगर और मथुरा में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • पश्चिमी यूपी के बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया जिले में आज भी गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में तेज हवा व गरज के साथ बारिश-बिजली का अलर्ट।

चक्रवाती परिसंचरण-पश्चिमी विक्षोभ का असर

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमोत्तर भाग पर बने चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पुरवा हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी यूपी में रविवार तक, पश्चिमी यूपी में सोमवार को भी गरज चमक और तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है। सोमवार मंगलवार के बाद प्रदेश का मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज होगी और गर्मी में वृद्धि होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews