
UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। आज सोमवार सुबह औरैया इटावा में आंधी चली तो सीतापुर, लखीमपुर खीरी और अलीगढ़ में ओले गिरे। मौसम विभाग ने आज 13 मई को 19 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 6 जिलों में ओले भी गिरने की भी संभावना जताई गई है। 14-15 मई से फिर मौसम में परिवर्तन आने का अनुमान है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा और गर्मी के साथ लू की मार झेलनी पड़ सकती है।
आज इन जिलों में बारिश-आंधी
- मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, देवरिया, संतकबीर नगर, महराजगंज, सिध्दार्थनगर, गोंडा, औरैया, लखीमपुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, अलीगढ़ और इटावा में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- सोमवार को देवरिया, श्रावस्ती, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा और सिद्धार्थ नगर जिले में बादल गरजने, बिजली गिरने और आंधी चलने की संभावना है।
- गोंडा, बलरामपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ ही आंधी चलने की भी संभावना है। बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।
पूरे हफ्ते के मौसम का हाल
यूपी मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जा रहा है, जिसके कारण प्रदेश में अब गरज-चमक के साथ आंधी बारिश का असर भी कम ही जिलों पर दिखाई दे रहा है। 14-15 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। 16 और 17 मई को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार है। 16 मई को पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं लू चल सकती है और तापमान बढ़ने से गर्मी का असर तेज होगा।
आज कहां कितना रहेगा तापमान
- लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
- बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेतबलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
- फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20-23 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
- आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
- बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

