UP Weather: 24 घंटे में बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के आसार, तापमान में परिवर्तन, जानें IMD पूर्वानुमान

cg weather

UP Weather Alert Today : पश्चिम विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव दिखाई दे रहा है। इसके असर से राज्य के पूर्वांचल वाले इलाके में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, वहीं पश्चिमी यूपी में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यूपी मौसम विभाग ने 16 से 18 मार्च तक यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी, पानी और ओलावृष्टि की संभावना है।कानपुर और आसपास कभी भी तेज हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि भी संभव है।

20 मार्च तक बारिश -आंधी और ओले के आसार

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 20 मार्च तक ओला गिरने के साथ बारिश की संभावना है। 16 और 17 मार्च को तेज हवाओं के अच्छी बारिश के आसार है। इस दौरान अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार करने का भी अनुमान है।17, 18 और 19 मार्च को कानपुर मंडल में बारिश के ज्यादा आसार हैं। 21 मार्च के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा और तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा।मई-जून में गर्मी के तेवर सख्त होंगे । इसके लिए 4 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, ईरान के ऊपर तैयार पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान, पाकिस्तान और पंजाब होते हुए यूपी तक पहुंच चुका है, ऐसे में दक्षिणी के जिलों में बूंदाबांदी और बारिश के आसार हैं। अगले 5 दिन तक यूपी में बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं 16 और 17 मार्च को तेज हवाओं के झमाझम बारिश की आशंका है। इसका असर दिल्‍ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।

जानिए जिलों का हाल

  1. लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम टेंपरेचर 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आज पूरे दिन धूप खिली रहने का अनुमान है।
  2. उत्तर प्रदेश का झांसी, आगरा, हमीरपुर और प्रयागराज सबसे गर्म जिले रहेंगे।
  3. झांसी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा और हमीरपुर का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। प्रयागराज का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  4. झांसी, हमीरपुर, आगरा और प्रयागराज जिलों के अलावा कानपुर, हरदोई, गोरखपुर वाराणसी और मेरठ समेत उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews