UP Weather : 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, 15 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 5 दिन तक तेज गर्मी का असर, जानें शहरों का हाल-IMD का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन में दिन के समय पारा 4 से 6 डिग्री तक बढ़ने व रात के समय पारा 2-3 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। 16 मई को प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ शुष्क रह सकता है, इस दिन पश्चिमी और पूर्वी यूपी की कुछ जगहों पर लू चलने के आसार हैं।
Weather Update

UP Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के जाते ही एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज 15 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, बारिश -आंधी की भी कोई संभावना नहीं है लेकिन 16 मई को  बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान 45 पार जा सकता है।

20 मई तक ऐसा रहेगा यूपी का मौसम

  • यूपी मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब कम होने लगा है जिससे वातावरण में नमी भी कम हो रही है, ऐसे में 16 मई से फिर मौसम में बदलाव आएगा। 16 से 18 मई के बीच पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क और साफ रहने के आसार है।इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं लू चल सकती है और तापमान बढ़ने से गर्मी का असर तेज होगा।
  • इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।19-20 मई को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा लेकिन तेज हवा चलने के आसार जताए गए हैं।अगले पांच दिनों में दिन के समय पारा 4 से 6 डिग्री और रात के समय पारा 2-3 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है।

आज कहां कितना रहेगा तापमान

  • लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेतबलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23- 24 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 -23 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
  • बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews