UP Weather : आज 25 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी, मेघगर्जन-वज्रपात और तेज हवा के आसार, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और बारिश का दौर भी जारी रहेगा। आज शुक्रवार को पूर्वी, पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज तो पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।
IMD Weather Update

UP Weather Alert Today :रक्षाबंधन के बाद तक उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने वाला है। 16 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज-चमक के साथ बारिश, मेघगर्जन और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दोनों ही हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी हो सकती है।तराई वाले क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा ,बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और सीतापुर,  सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), आगरा, मथुरा, अयोध्या, लखनऊ, चित्रकूट, कुशीनगर, श्रावस्ती, कौशांबी, बांदा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी समेत आस पास के जिलों में ते बारिश की संभावना है।बनारस, सोमभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ में भी बारिश हो सकती है.

22 अगस्त तक वर्षा का दौर

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की टर्फ लाइन अब यूपी से एमपी की ओर शिफ्ट हो रही है, जिसके कारण 16-17 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान दोनों ही हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।वही 18-19 अगस्त को भी पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। दोनों ही हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 20 और 21 अगस्त को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews