UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। बर्फीली हवाओं के चलते आज मंगलवार को भी राज्य में कहीं कहीं शीत लहर, अधिकतर जिलों में घने कोहरे और पाला पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रह सकता है हालांकि देर रात और सुबह कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने की संभावना है।
फिलहाल 18 से 22 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ देर रात व सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।आज मंगलवार को लखनऊ और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह शाम हल्के से मध्यम कोहरा, आसमान साफ और शीतलहर के आसार है। अगले दो दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रहने के पूर्वानुमान हैं।
ये भी पढ़ें
1PM मोदी का कोलकाता दौरा आज, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
2सांसद रवि किशन ने लोकसभा में ऑनलाइन डिस्काउंट के खिलाफ उठाई आवाज, छोटे व्यापारियों के लिए की 3 बड़ी मांगें
3कैश फॉर क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से मिली आंशिक राहत, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के एक हिस्से पर लगी रोक, जानें पूरा मामला
4असम में पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट जंग का किया जिक्र, कांग्रेस पर तेल-LPG को लेकर अफवाह फैलाने का लगाया बड़ा आरोप
UP Weather : आज इन जिलों में कोल्ड वेव-कोहरा
- यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज मंगलवार को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, मऊ, बलिया, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर ,गोंडा ,बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत जिले में भी घना कोहरा छाने का अलर्ट ।
- गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अयोध्या और मुरादाबाद में शीतलहर
- मऊ, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, कन्नौज, सहारनपुरी, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा।
UP Weather Weekly Forecast
- यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, अफगानिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है ।केंद्रीय पाकिस्तान के ऊपर भी साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है।
- इससे बंगाल की खाड़ी में नमीयुक्त और अपेक्षाकृत गर्म हवा आने से तराई और पूर्वाचल समेत यूपी के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है और 2 से 3 दिनों के लिए शीतलहर से राहत मिलेगी।
- बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे चक्रवाती घेरा बनेगा। इसके प्रभाव से कहीं कहीं फिर बादल छा सकते है और कुछ जिलों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।
- पूर्वी और पश्चिमी यूपी, दोनों क्षेत्रों में ये बदलाव देखने को सकता है।इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर और तेज होगा।