UP Weather : 22 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम, आज 40 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात-मेघगर्जन का अलर्ट, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 18 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 20से 22 सितंबर को हल्की बारिश के आसार है। 23-24 सितंबर से मौसम के बदलने की उम्मीद है।
UP Weather Update

UP Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से उत्तर प्रदेश का मौसम भी अगले दो से तीन दिनों तक बदला रहेगा, ऐसे में 22 सितम्बर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने के आसार भी जताए गए हैं।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो तटवर्ती पश्चिम बंगाल के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के असर से लखनऊ में अगले दो से तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश के दक्षिणी इलाकों सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, चित्रकूट, प्रयागराज आदि के साथ ही पूर्वी यूपी के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने का अनुमान है। विभिन्न इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा रफ्तार तो दक्षिणी यूपी में तो कहीं कहीं हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे भी जा सकती है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • आज मंगलवार बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ , हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर,वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर ,उन्नाव,रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन और आसपास के इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर ग्रामीण, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर चंदौली, वाराणसी , अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और संतरविदास नगर में बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने के आसार जताए गए है।

इन जिलों में बाढ़ का असर

जालौन, अयोध्या, बदायूं, बहराइच, पीलीभीत, बस्ती, वाराणसी, गोंडा, देवरिया, बलिया, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, आजमगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, गोरखपुर, रामपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गौतमबुद्धनगर और बांदा में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 692 के सापेक्ष 640 मिमी रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 7% कम है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 734 के सापेक्ष 620 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 16% कम है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 632 के सापेक्ष 670 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो समान से 6% अधिक है। 2 जिलों में बहुत भारी बारिश, 10 जिलों में भारी बारिश, 33 जिलों में सामान्य बारिश, 27 जिलों में अनुमान से कम बारिश, 3 जिलों में अनुमान से अत्यधिक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews