UP Weather : 23 दिसंबर तक प्रदेश में कोहरे का अलर्ट, अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम, चलेगी शीतलहर, जानें IMD का नया अपडेट

यूपी में अगले चार से पांच दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि देखने को मिलेगी।अगले तीन से चार दिनों के लिए शीतलहर से राहत रहेगी लेकिन कोहरे का असर बरकरार रहेगा।
up Weather Update

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते कड़ाके की ठंड और शीतलहर से राहत मिलेगी लेकिन 22-23 दिसंबर तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है। बुधवार को हिमालयी क्षेत्र को नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा, जिसके कारण आने वाले दिनों में फिर शीतलहर चलेगी।

यूपी मौसम विभाग ने आज 18 दिसंबर को सुबह और शाम के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।हालांकि दिन के समय मौसम के शुष्क ही रहेगा।आज बुधवार यूपी के लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, हरदोई, बस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में मध्यम से घना कोहरा पड़ने के आसार है।आजमगढ़, बलिया, मऊ और अयोध्या में भी शीत लहर और घने कोहरे की आशंका है।

UP Weather : 18 से 23 दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

  • 18 से 22 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ देर रात व सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
  • 18 से 20 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने के साथ दोनों हिस्सों में देर रात व सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
  • 20 से 23 दिसंबर को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने के साथ ही सुबह और रात के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि इस अवधि में शीत लहर चलने की चेतावनी नहीं जारी की गई है।

यूपी मौसम विभाग का लेटेस्ट पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और नमीयुक्त पूर्वा हवाओं की वजह से तराई व पूर्वाचल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि होगी। अगले तीन से चार दिनों के लिए शीतलहर से राहत रहेगी, लेकिन 25 दिसंबर के बाद फिर मौसम बदलेगा और ठंड का असर तेज होगा।पूर्वी और पश्चिमी यूपी, दोनों क्षेत्रों में ये बदलाव देखने को सकता है।इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर और तेज होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews