UP Weather : आज 30 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात का अलर्ट, अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 18 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है, 20 और 21 सितंबर को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।
IMD Weather Update

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश मे आज बुधवार को भी ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवाती तूफान यागी के अवशेष के झारखंड में सक्रिय होने के बाद तेजी से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है जिससे बुधवार को मध्य प्रदेश से सटे दक्षिणी इलाकों सोनभद्र, चित्रकूट, मिर्जापुर, प्रयागराज आदि के साथ बुंदेलखंड व आगरा रीजन में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

19 सितंबर से प्रदेश में कहीं भी भारी या बहुत भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, हालांकि हल्की से मध्यम बारिश का दौर चलता रहेगा।फिलहाल 23 सितंबर तक मौसम का मिजाज यूहीं बना रहने का अनुमान है। इस दौरान दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।पश्चिमी यूपी में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन सकती है।इधर, आज एक दर्जन स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • बुधवार को अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर आगरा और फिरोजाबाद में भारी बारिश
  • बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर और गाजीपुर में बादल गरजने व बिजली गिरने आसार।
  • आजमगढ़, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर ग्रामीण, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, मथुरा ,सुल्तानपुर , अयोध्या, अम्बेडकर नगर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भी बादल गरजने और बिजली गिरने के आसार ।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 692 के सापेक्ष 640 मिमी रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 7% कम है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 734 के सापेक्ष 620 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 16% कम है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 632 के सापेक्ष 670 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो समान से 6% अधिक है। 2 जिलों में बहुत भारी बारिश, 10 जिलों में भारी बारिश, 33 जिलों में सामान्य बारिश, 27 जिलों में अनुमान से कम बारिश, 3 जिलों में अनुमान से अत्यधिक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews