UP Weather : 30 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, 20 शहरों में लू का असर, जानें IMD का मानसून पर अपडेट

दो से चार जून तक यूपी के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश का दौर भी जारी रहेगा। आज 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, वही 20 जिलों में लू का असर देखने को मिलेगा। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
IMD Weather Update

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार से अगले तीन दिन कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई हैं। वही 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। फिलहाल 4-5 जून तक प्रदेश में आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पश्चिमी और पूर्वी दोनों क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश-तेज आंधी

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही पुरवाई की वजह से अभी तीन जून तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान हैं।आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। रविवार को सुल्तानपुर जौनपुर अमेठी बरेली गोरखपुर कानपुर मेरठ प्रयागराज लखनऊ देवरिया और बस्ती में बादल छा रहेंगे और गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार है। रविवार और सोमवार को 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

4 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

यूपी मौसम के मुताबिक, 2 से 4 जून के बीच यूपी में अलग-अलग स्थानों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में एक या दो जगहों पर और पूर्वी यूपी के कुछ जगहों पर लू की स्थिति होने की संभावना है।  2 जून को मिर्जापुर, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, कोशाम्बी और वाराणसी में हीटवेवट का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुलंदशहर आज पूरे उत्तर प्रदेश में गर्म रहेंगे।

इन जिलों बारिश, चलेंगी धूल वाली हवाएं

  • यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, बांदा, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बागपत, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र बादल,  गरज चमक के बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना जताई है।
  • इस दौरान सहारनपुर, गाजीपुर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, बरेली रामपुर, मुरादाबाद, सीतापुर, लखनऊ, हरदोई, बहराइच, बाराबंकी, उन्नाव, गोंडा, गोरखपुर, इटावा, एटा, महामायानगर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जल्द खत्म होगा मानसून का इंतजार

यूपी मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून के बीच कभी भी मॉनसून दस्तक दे सकता है, बलिया और देवरिया के रास्ते मानसून आएगा। । अनुमान है कि 20 जून को दक्षिणी और पूर्वी यूपी में मॉनसून प्रवेश करेगा, जिसके असर से वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, देवरिया और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। पूर्वांचल को 22 जून , 24 जून सेंट्रल यूपी और 30 जून तक पश्चिम यूपी मानसून को कवर कर लेगा। 25 जून को मॉनसून दक्षिणी पश्चिमी इलाके इटावा, हरदोई, बरेली, बदायूं और इसके आसपास के इलाकों में पहुंचेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews