Hindi News

UP Weather : फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, मेघगर्जन-बारिश के आसार, आज 25 जिलों में घना कोहरा का अलर्ट, जानें IMD का नया अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
29-30 जनवरी को यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।31 जनवरी से पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सो में बारिश होगी।1 और 2 फरवरी को भी बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
UP Weather : फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, मेघगर्जन-बारिश के आसार, आज 25 जिलों में घना कोहरा का अलर्ट, जानें IMD का नया अपडेट

UP Weather Alert Today: 30-31 जनवरी से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, इससे पहले 28 जनवरी को मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर घना से अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना है।29 जनवरी को कहीं कहीं बादल बारिश की स्थिति बन सकती है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को 17 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 25-30 किलोमीटर की स्पीड से बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिससे गलन बढ़ गई है।पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद तापमान में फिर धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी शुरू होगी और ठंड का असर कम होगा।फरवरी में भी बारिश का अनुमान है।

आज मंगलवार को इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर , श्रावस्ती , बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत ,मऊ, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, अयोध्या, मेरठ, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं

29 जनवरी को बादल बारिश के आसार

  • यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों का मौसम बदलेगा। इस दौरान बागपत, बुलंदशहर, गाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर, मुरादाबाद, रामपुर, शामली में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होगी। तराई बेल्ट में कहीं-कहीं घना से अत्यधिक घना कोहरा छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है।
  • 30 जनवरी को तराई क्षेत्र में घना कोहरा छाने के साथ पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश होने की संभावना है।31 जनवरी के बाद प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।रात का तापमान सामान्य रहेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews