UP Weather: नए सिस्टम से सितंबर में फिर बदलेगा मौसम,आज कई जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवा की चेतावनी, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

आज 30 अगस्त को पश्चिमी यूपी के मेरठ,सहारनपुर, मुजफ्फरनगर,शामली,मुरादाबाद,बरेली और बिजनौर समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल 4 सितंबर तक यूपी में बारिश का दौर जारी रहने वाला है।
rajasthan weather

UP Weather Alert : सितंबर में नए सिस्टम के सक्रिय होते ही फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।आज 30 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

खास करके सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद और उसके आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघगर्जन , बिजली गिरने चमकने और तेज हवा की भी चेतावनी जारी की गई है। आगामी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी।

4 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का दौर

  • 31 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भी कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश । भारी बारिश कहीं नहीं ।
  • 1 सितंबर को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश । पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने के भी आसार।
  • 2 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें। दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने के आसार ।
  • 3 सितंबर को भी पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश ।
  • 4 सितंबर को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार ।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

बता दे कि उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 583 के सापेक्ष 522 मिमी रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 10% कम है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 615.9 के सापेक्ष 547.4 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 11% कम है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 537.5 के सापेक्ष 485.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 10% कम है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews