अगले 24 घंटों में प्रदेश के इन 60 जिलों में चक्रवात-गरज चमक के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर जनपद में मूसलाधार बारिश होने का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है।अगले दो दिन पूर्वांचल के कुछ जिलों के साथ पश्चिमी क्षेत्रों में बादल जमकर बरसेंगे।
IMD Weather Update

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। आज बुधवार से आगामी 3 अगस्त तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। आज 31 जुलाई को पश्चिमी यूपी में  सभी स्थानों और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • बुधवार को मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश ।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर और श्रावस्ती जिले में भारी बारिश ।
  • कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर ,गाजीपुर और आजमगढ़ जिले में बादल गरजने व बिजली गिरने के आसार ।

4 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ समुद्र तल से जैसलमेर, अजमेर, ग्वालियर, चुर्क, बालासोर से होकर गुजर रही है, वहां से दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है जो समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है, जिसकी वजह से यूपी के पश्चिमी इलाकों में 48 घंटे तक कई स्थानों पर भारी बारिश तथा पूर्वी यूपी में भी कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों तक वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनबद्र, बलिया, गाजीपुर, भदोही, अयोध्या, ललितपुर, प्रयागराज, गोंडा, नोएडा, मेरठ,गोरखपुर, कुशीनगर में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

गौरतलब है कि 1 जून से लेकर 30 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 350.9 के सापेक्ष 297.9 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो 15% कम है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 378.6 के सापेक्ष 296.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 22% कम है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 312 के सापेक्ष 299.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 4% कम है।वही 10 जिलों में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews