UP Weather: अगले 24 घंटे में एक्टिव होगा मानसून, कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

प्रदेश में बुधवार से मॉनसून दुबारा एक्टिव हो रहा है, जिसकी वजह से बारिश की गतिविधियों में तेजी के संकेत हैं। 4 और 5 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश तो 6 और 7 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
mp Weather Update

UP Weather Update Today: 5 सितंबर को पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर एक नया कम दबाव वाला क्षेत्र बनने के संकेत है, जिससे  बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।48 घंटे के दौरान कई इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

आज 4 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।हालांकि इस दौरान कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं है।अबतक यूपी में अनुमान बारिश 614 के सापेक्ष 529 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 14% कम है। पूर्वी यूपी में 649 के सापेक्ष 555 मिमी रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 14% कम है। पश्चिमी यूपी में 564 के सापेक्ष 491 मिमी रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 13% कम है।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

बुधवार को ललितपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर , सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर ,संभल , हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कासगंज, बदायूं, एटा, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बलिया, गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ ,कौशाम्बी समेत लगभग सभी जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews