UP Weather: एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, 35 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, छाएंगे बादल, घना कोहरा, जानें IMD पूर्वानुमान

weather alert today

UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में जनवरी अंत तक बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहने वाला है। यूपी मौसम विभाग ने 30 जनवरी तक 75 जिलों में बारिश, ठंड और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। 25 जनवरी को 35 जिलों में बारिश और ओले को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वही आज बुधवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक और बुधवार के बाद न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। इधर, 27 जनवरी फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम के बिगड़ने के आसार है।

4 सिस्टम एक्टिव

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक साथ 4 सिस्टम एक्टिव है, वही उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के अलावा अन्य दिशाओं से भी हवाएं यूपी की तरफ आ रही हैं, जिसके कारण मौसम में बार बार बदलाव हो रहा है। अगले कुछ दिन तक ठंड और घने कोहरे के साथ ही कई इलाकों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। आज 25 जनवरी को प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 29 जनवरी तक गरज-चमक, बदली- बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है।

इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

बुधवार को पूर्वांचल को छोड़कर प्रदेश के 35 जिलों में हल्की से मध्यम बरसात के लिए अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 24-25 जनवरी से दिखाई देगा, तब बादल छाए रहने के साथ दो-तीन चरणों में बारिश हो सकती है। एक हफ्ते तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। लखीमपुर खीरी, सीतापुर, एटा, कानपुर, औरैया, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, बहराइच, कासगंज, मैनपुरी, बंदायूं सहित कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवा और आंधी के साथ बारिश होने के आसार है कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।

आज 35 जिलों में बारिश का अलर्ट

बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। वही मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और हरदोई में गरज चमक और आंधी के साथ बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

30 जनवरी तक 75 जिलों में अलर्ट

यूपी मौसम विभाग ने  अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने एवं कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना  जताई है। लखनऊ, कानपुर समेत 75 जिलों में 30 जनवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज 25 जनवरी को बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की संभावना है। 27 जनवरी एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, उत्तर प्रदेश में 28 जनवरी तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews