UP Weather : 11 अगस्त तक जमकर बरसेंगे बदरा, आज 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश-वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

11 अगस्त तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। 6 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बादल गरजने , बिजली गिरने गरज चमक के साथ बारिश के साथ कहीं कहीं पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
IMD Weather Update

UP Weather Alert Today : मानसून का ट्रफ लाइन बनने के उत्तर प्रदेश में अभी 11 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज 6 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ मेघगर्जन, तेज बारिश और बिजली गिरने चमकने की चेतावनी जारी की गई है। आज मंगलवार को  26 जिलों मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया।वही वाराणसी, मिर्जापुर, बदायूं समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी हैं। 7 अगस्त से मानसून में और तेजी आने से बारिश की तीव्रता में वृद्धि होगी।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • यूपी मौसम विभाग के अनुसार, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, बलरामपुर ,सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, देवरिया, गोरखपुर समेत तराई क्षेत्रों व आसपास में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, झांसी, मेरठ, गोरखपुर, ललितपुर, शाहजहांपुर, कुशीनगर, हरदोई, महराजगंज, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर और संत कबीर नगर में अच्छी बारिश हो सकती है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही, चंदौली, प्रयागराज समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।ललितपुर, इटावा, मैनपुरी, अयोध्या, लखनऊ , वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, बरेली, मथुरा, झांसी, लखीमपुर खीरी, देवरिया, रामपुर, शाहजहांपुर, बस्ती, मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली,सोनभद्र, भदोही में वज्रपात और बादल गरजने के साथ बरस भी सकते हैं।

11 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

यूपी मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल 11 अगस्त तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। 6 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बादल गरजने , बिजली गिरने गरज चमक के साथ बारिश के साथ कहीं कहीं पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 7-8 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी मेंसभी स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश व बादल गरजने व बिजली गिरने के आसार है। 9-10 और 11 अगस्त को  भी पश्चिमी एवं पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बादल गरजने व बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 394 के सापेक्ष 345.9 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 12% कम है. वहीं पूर्व उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 421.8 के सापेक्ष 350.3 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 17% कम है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 355.3 के सापेक्ष 339.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। लखनऊ में पिछले 24 घंटे में अनुमानित बारिश 6.6 के सापेक्ष 10 मिमी रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 52% अधिक है।1 जून से 5 अगस्त तक अनुमानित बारिश 352.5 के सापेक्ष 273.2 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 22% कम है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews